Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पति पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

हरिद्वार

एक महिला ने पति पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत प्रभावी धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका पति से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि पति पिछले कुछ समय से बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। डरी सहमी बेटी ने पूछने पर यह बात बताई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच एसआई सोनल रावत को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *