UTTARAKHAND

57 वीं वाहिनी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस

चम्पावत

मुख्यालय सितारगंज के 57 वीं वाहिनी के सेनानायक ब्रिलपाल सिंह के दिशा निर्देश पर बनबसा के कंपनी कंमाडर निरीक्षक राजवीर मीणा के नेत्रत्च में 23 जवानों ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तराष्ट्रीय दिवस मनाया। कार्यक्रम का संचालन शनिवार सुबह 7 बजे से 7:30 बजे के बीच हुआ जिसके माध्यम से जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों को जागरूक किया। संचालन के दौरान बनबसा के ग्राम प्रधान राकेश चंद, उत्तराखण्ड पुलिस बनबसा बैराज चौकी के जवान, एपीएफ नेपाल के निरीक्षक पद्म भंडारी, नेपाल पुलिस गद्दाचौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक जीवन गुरूंग, पीआरसी (एनजीओ नेपाल) मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को नसे से होने वाले आर्थिक, शारीरिक, मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा नशे कि चीजों से दूर रहने तथा उनको त्यागने के बारे में जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *