Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बुद्ध पूर्णिमा: पार्किंग फुल, हाईवे पर लगा जाम

हरिद्वार

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के कारण गुरुवार हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हरकी पैड़ी गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते दिखे। दोपहर से पहले ही हरिद्वार की मुख्य पार्किंग फुल हो गई थी,जबकि हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग गया।हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर सुबह से शाम तक स्नान करने वालों का सिलसिला जारी रहा। बाजार और गंगा घाट यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास के मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही। हरकी पैड़ी के आसपास की पार्किंग वाहनों से खचाखच भरी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *