Thursday, October 15, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

शराब तस्कर को पकड़ा

नई टिहरी

अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले शातिर आरोपी को लंबगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को लंबगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदूरा पट्टी के सेमधार कस्बे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी त्रिवेंद्र सिंह राणा निवासी तिनवाल गांव थाना लंबगांव को ढाई पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस टीम में एएसआई बाबू खान, कांस्टेबल नीरज कुमार, अरविंद कुमार और भगवान सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *