Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दहेज उत्पीड़न में तीन लोगों पर  मुकदमा

रुड़की
विवाहिता को पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उप निरीक्षक आशीष भट्ट को मामले की जांच सौंप गई है। रुड़की कोतवाली को सुभाष नगर निवासी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पुत्री का विवाह पांच दिसंबर 2021 को प्रवीण चढ्ढा के साथ किया था। परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक विवाह में काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष पुत्री को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। पुत्री के बढ़ते उत्पीड़न से तंग आकर कई बार ससुराल पक्ष को अतिरिक्त रकम भी दी गई थी। आरोप है कि कुछ वक्त पूर्व ससुराल पक्ष के लोग पुत्री को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मायके छोड़कर चले गए थे। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि पियूष चढ्ढा और प्रवीण चढ्ढा निवासी सिविल लाइंस समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *