Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

रुड़की में घर पर छापा, 140 किलो मांस समेत दो गिरफ्तार

रुड़की

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर पर छापा मारा। घर से 140 किलो मांस, कटान उपकरण और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि तीसरे फरार साथी के बारे में पुलिस पता लगा रही है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड के उप निरीक्षक शरद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, दीवान सिंह, प्रवीण सैनी और लखमीरी ने मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मुखबिर की सूचना पर इमली रोड के एक घर पर छापा मारा। जहां पुलिस को 140 किलो मांस, कटान उपकरण मिला। इसके साथ ही आरोपी नदीम पुत्र सलीम आबिद पुत्र गनी निवासी इमली रोड को पकड़ा, जो अपने फरार हुए तीसरे साथी के साथ मांस काट कर रहे थे। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को मामले की जांच सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *