Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

आवासीय छात्रावास में प्रवेश हेतु जनपद स्तरीय ट्रायल संपन्न हुए  

चमोली

आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल  संपन्न हुए। खेल विभाग चमोली द्वारा आवासीय खेल छात्रावासों में वर्ष 2024-25 में प्रवेश के लिए जनपदीय ट्रायल्स का आयोजन 14 जून एवं 15 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया गया, जिसमें बालकों के लिए फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, वालीबाल, क्रिकेट तथा बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, बॉक्सिंग, बैडमिन्टन एवं हॉकी खेलों में प्रवेश के लिये विभिन्न विकास खण्ड़ों की शिक्षण संस्थाओं से कुल 48 बालक व बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
एथलेटिक्स में 09, फुटबाल में 12, क्रिकेट में 13, बैडमिन्टन में 05, वालीबॉल में 09 बालक बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
राज्य स्तरीय चयन में दिनांक 18 एवं 19 जून, 2024 को बॉक्सिंग स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर बैडमिंटन इन्डोर स्टेडियम कन्डोलिया पौड़ी गढ़वाल हॉकी (बालिका) वन्दना कटरिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद, एथलेटिक्स ग्राउण्ड महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून, फुटबॉल पवेलियन ग्राउण्ड देहरादून, वालीबॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर, क्रिकेट (बालक) क्रिकेट ग्राउण्ड महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में आयोजित किये जाएंगे ।
जनपद चमोली से राज्य स्तर के लिये वालीबाल में 09, क्रिकेट में 05, बैटमिन्टन में 05, फुटबाल में 04 बालक, एथलेटिक्स में 03 बालक तथा एथलेटिक्स बालिका वर्ग में 02 बालिकाओं को चयनित किया गया है। जनपद स्तर पर निर्धारित बैट्री टेस्ट एवं खेलों के स्किल टेस्ट के आधार पर बालक/बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिये किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *