Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

04.71 लाख की स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा

एसओजी व लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने टैक्सी कार से तस्करी कर रहे 02 युवकों को साढ़े चार लाख से अधिक कीमत की 15.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को लमगड़ा पुलिस व एसओजी अल्मोड़ा टीम ने तलाशी अभियान के दौरान टैक्सी संख्या यूके01टीए-4467 को चायखान तिराहे पर रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान सागर चन्द्र आर्य (26 वर्ष) पुत्र ललित प्रसाद, दीपान्शु बिष्ट (18 वर्ष) पुत्र स्व. मनोहर सिंह बिष्ट दोनों निवासी तल्ला दन्या ओडखोला अल्मोड़ा के कब्जे से 15.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। गिरफ्तार आरोपी सागर चंद्र आर्या के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में पूर्व में मुक़दमे पंजीकृत हैं। बरामद स्मैक की कीमत 4.71 लाख रुपए आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में एसआई गंगा राम गोला, एएसआई विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह मेहरा, कांस्टेबल राजेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *