Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बीएड टीईटी प्रशिक्षितों ने की रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग

 

हरिद्वार
जनपद के बीएड बेरोजगारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान और ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों विधायकों को अपना मांग पत्र सौंपा। उत्तराखंड बीएड टीईटी प्रथम संगठन के मनीष चौहान ने विधायकों को बताया कि 31 मार्च 2021 तक प्रदेश में सेवानिवृत्त और पदोन्नति के सैकड़ों पद रिक्त हो गए हैं। जिसको भर्ती प्रक्रिया में जोडऩा अत्यंत आवश्यक है। इस मामले में विधायकों से शासन स्तर पर बात करने की मांग की गई। जिससे गतिमान भर्ती प्रक्रिया में 31 मार्च 2021 तक रिक्त हुए समस्त पदों को सम्मिलित किया जा सकेगा। विधायक आदेश चौहान व विधायक सुरेश राठौर ने बीएड बेरोजगारों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भर्ती प्रक्रिया के संबंध में परिचर्चा की। अपने द्वारा हस्ताक्षरित मांग पत्र प्रतिनिधिमंडल को देने के साथ शीघ्र देहरादून जाकर शिक्षा मंत्री से मिलकर मांगों को निस्तारित करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों में गुंजन सैनी, किशोर कटारिया, झलसिंह, प्रमोद चौधरी, संजय भारापुर, पवन सैनी, राजीव चौहान, संजय कुमार, सुबोध कुमार, संजय तेगवाल, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *