Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

आषाढ़ी अमावस्या पर उमड़ी नारायणी शिला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़  

हरिद्वार

आषाढ़ी अमावस्या पर शुक्रवार को मायापुर के नारायणी शिला मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा शांति के लिए पूजा-अर्चना की। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। नारायणी शिला मंदिर के प्रमुख पंडित मनोज शास्त्री ने बताया कि जुलाई में पड़ने वाली अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आषाढ़ अमावस्या की रात कुछ उपाय करने से घर और आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *