Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पेयजल किल्लत से गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

हरिद्वार

उपनगरी ज्वालापुर की राजलोक कॉलोनी, विष्णुलोक कॉलोनी, दुर्गा विहार आदि कॉलोनियों में करीब 15 हजार की आबादी को 27 घंटों तक पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। पंपिंग स्टेशन चालू नहीं होने की वजह से सप्लाई ठप रही। रविवार को गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की, तब तक लोगों के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। क्षेत्रवासी और शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, विशाल शर्मा आदि ने बताया कि राजलोक कॉलोनी और आसपास की करीब 25 आवासीय कॉलोनियों में शनिवार दोपहर 12 बजे से पानी की सप्लाई बंद है। क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को शनिवार से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों से बात करने के बाद भी केवल आश्वासन दिया गया। कॉलोनियों में प्याऊ और हैंडपंप तक नहीं हैं। अधिकारियों से कई दफा आग्रह करने पर रविवार को दो घंटे बाद पानी का टैंकर भेजा गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने इधर-उधर से पानी की व्यवस्था की।
रविवार को प्रदर्शन के बाद जल संस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। शाम तीन बजे सभी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई सुचारु हुई है। उन्होंने मांग की है कि पंपिंग स्टेशन पर लो वोल्टेज और हाई वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। समस्या का समाधान नहीं होने पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में विशाल शर्मा, धीरेंद्र कुमार, नितिन शर्मा, पूर्व पार्षद निशा कांत शुक्ला, जय किशन शर्मा, सौरभ कुमार, राजेंद्र कुमार, सुर्यांश, शिवम, कुंदन, लोकेश, पदम सिंह, दीपू, अशोक कुमार, संजीव, एसबी जोशी, पंकज कुमार, निशा, पूजा, अनिता, ममता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *