Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दुर्घटना में कर्मचारी की मौत का मामला दर्ज

हरिद्वार

सिडकुल में ट्रक की चपेट में आकर कर्मचारी की मौत होने के मामले में स्थानीय पुलिस ने परिजन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुशील कुमार निवासी गली नंबर 12 कृष्णा नगर सलेमपुर रुड़की ने बताया कि उसका पुत्र आशीष कुमार सिडकुल स्थित किर्बी सिस्टम एंड स्ट्रक्चर्स इंडिया में कार्यरत था। 22 जुलाई की शाम को कंपनी से घर वापस लौटते समय राजा बिस्कुट के पास एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। ट्रक चालक मो. मुहिद निवासी वाईखेडा थाना सरोजपुर जिला नूह पोस्ट मेडी खेड़ा हरियाणा मौके से फरार हो गया था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *