Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

उफान पर आए नालों के बीच फंसे लोगों को पुलिस ने सकुशल निकाला

अल्मोड़ा

भतरौंजखान थानांर्गत मोहान के पास रात भारी वर्षा के चलते दो नाले उफन पड़े, जिसमें भारी मलबा बहकर आया। इस मलबे में कुछ वाहन फंस गए और वाहन आगे नहीं बढ़ सके। फंसे वाहनों के साथ गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। नाले उफान पर आने के चलते करीब ढाई सौ लोग फंस गए। रात में पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर जेसीबी की मदद से वाहन निकाले और आवागमन साफ किया। तब जाकर फंसे वाहन व लोग अपने गंतव्य को जा सके। मंगलवार रात अल्मोड़ा जनपद के थाना भतरौजखान अंतर्गत मोहान के पास भारी बारिश के कारण दो नालों के बीच रात कई वाहन फंस गए, जिसमें करीब ढाई सौ लोग भी फंसे रह गए। मलबे में फंसने के कारण कुछ वाहनों के पहिए जाम हो गए थे। इसी सूचना रात थाना भतरौजखान पुलिस को मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे में फंसे वाहनों को जेसीबी की मदद से निकाला गया। इसके बाद फंसे वाहनों का संचालन हो सका और फिर बीच में फंसे सभी वाहन निकल गए। बीच में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस भी फंसी हुई थी, उसे भी सुरक्षित निकालकर गंतव्य को भेजा गया। इसके बाद फंसे लोगों ने राहत की सांस ली और सभी ने पुलिस टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *