दिव्यांग ने डीजीपी से मांगी सुरक्षा
काशीपुर। शारिरिक रूप से विकलांग अनुसूचित जाति के युवक प्रदीप कुमार सागर ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तथा राजकीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व प्रदेश के गृह सचिव को शिकायती पत्र भेजकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गये अपने पत्र में प्रदीप सागर ने लिखा है कि उसका और उसके परिवार के विभिन्न अदालतों में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ मुकदमे गतिमान हैं। ऐसे में कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिये अपराधिक गतिविधियां अपनाते रहते हैं। प्रदीप सागर ने तथ्यों का हवाला देते हुए सुरक्षा की मांग की है। साथ ही तत्काल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विकलांग कोटे से अधिवक्ता उपलब्ध कराने की भी मांग की है। प्रदीप कुमार सागर ने चेतावनी दी है अगर उन्हें तत्काल सुरक्षा प्रदान नही की गई तो वह स्वंय पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के सामने उपस्थित होकर मांग करेंगे।
