Thursday, October 15, 2026
UTTARAKHAND

नशीली दवा के 200 इंजेक्शन संग एक दबोचा

रुड़की

लक्सर कोतवाली के एसआई हरीश गैरोला, सिपाही रियाज अली और पंचम प्रकाश को साथ लेकर रविवार रात चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लक्सर हरिद्वार हाईवे के नगला खिताब, जैतपुर मोड़ के पास उन्हें एक युवक पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रुकने को कहा, तो वह भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास नशे में प्रयुक्त होने वाले दवा के दो-दो मिलीलीटर वाले 200 इंजेक्शन मिले। एसआई गैरोला ने डीआई (ड्रग इंस्पेक्टर) अनीता भारती को दवा के फोटो भेजकर जानकारी ली। उनके अनुसार इंजेक्शन नशीली दवा के होने के साथ ही एनडीपीएस ऐक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं और नशे के तौर पर प्रयोग होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *