Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

सनातन धर्म की रक्षा और संरक्षण संवर्द्धन संत समाज का दायित्व-ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी

हरिद्वार

महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और संरक्षण संवर्द्धन संत समाज का दायित्व है। संत समाज ने अपने इस दायित्व को हमेशा निभाया है। बहादराबाद के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कुमार स्वामी ने कहा कि प्राचीन काल से ही सनातन धर्म को मिटाने के प्रयास किए जाते रहे हैं लेकिन संत समाज ने ऐसे प्रयासों को कभी कामयाब नहीं होने दिया। महामंडलेश्वर कुमार स्वामी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरा संत समाज एकजुट है और सनातन विरोधियों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि सनातन धर्म को गिराने के लिए संतों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी का एक एडिट वीडियो जारी किया गया। इससे गलतफहमी उत्पन्न हुई। बाद में उनसे मिलने पर सच्चाई सामने आयी। उन्होंने कहा कि इस घटना से सामने आया कि सनातन धर्म पर आघात करने के लिए संतों को टारगेट किया जा रहा है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले से सच्चाई का पता अवश्य लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *