Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

पशु कटान में दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से पशु का कटान करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कटान के उपकरण और मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियिम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र की टीम को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर में सरफराज के घेर में अवैध पशु कटान किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां अंदर कमरे में दो लोग कटान करते हुए मिले। भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मौके से कटान में प्रयुक्त उपकरण और मांस बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया क पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सरफराज और मरगूब निवासी ग्राम सलेमपुर रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। मांस को पशु चिकित्साधिकारी से जांच कराने के बाद नष्ट करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *