Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति बिहार से दबोचा

हरिद्वार

शक को लेकर पत्नी को बेरहमी से कत्ल कर फरार हुआ आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में आ गया। कनखल पुलिस ने आरोपी पति को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। कनखल के गौरव विहार जमालपुर कलां निवासी पेशे से दिहाड़ी मजदूर सुरेंद्र यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। पत्नी के शव को घर के अंदर बंद कर आरोपी फरार होने में कामयाब रहा था। दोपहर बाद बेटा बेटी के स्कूल से लौटने के बाद हत्याकांड से पर्दा उठ सका था। कनखल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिसिया पड़ताल में सामने आया था आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था, इसलिए उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी दंपति के बीच विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *