Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

फैक्ट्रीकर्मी को सरेराह पीटा, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस लौट रहे एक फैक्ट्रीकर्मी की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओें में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दीगई शिकायत में विशाल कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी रावली महदूद ने बताया कि वह सिडकुल एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। सोमवार की शाम कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था। जैसे ही वह आरकेपी हेल्थ केयर कंपनी के पास पहुंचा तो अलग अलग दोपहिया वाहन पर सवार होकर कई युवक उसके पासआ गए। आरोप है कि सभी ने उस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर आरोपी फरार हो गए। एक स्कूटर मौके पर ही छूट गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। स्कूटर के नंबर के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *