Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित, हरिद्वार के नमामि गंगे घाट हुआ अस्थि विसर्जन

हरिद्वार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए  अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ चंडीघाट के  नमामि गंगे घाट पर पहुंचे।  तीर्थ पुरोहित शैलेश गौतम द्वारा विधि विधान के साथ अस्थि विसर्जन का कार्य संपन्न कराया गया।  अस्थि विसर्जन राजपाल यादव के बड़े बेटे अभिषेक यादव ने किया।  अस्थि विसर्जन के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की।

यूसीसी लागू करने से ज्यादा महत्वपूर्ण उत्तराखंड का चहुमुखी विकास: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि यूसीसी लागू करने से ज्यादा महत्वपूर्ण उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास है। लोगों ने जो सपना देखकर अलग राज्य का निर्माण किया था, वह सपना अभी भी अधूरा है। राज्य को तरक्की, लोगों को रोजगार, बढ़िया इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं मिला है। उत्तराखंड के बड़े हिस्से पर अभी भी विकास नहीं पहुंचा है।

दिल्ली में आप के साथ है सपा :  अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में कहा कि आम आदमी पार्टी  दिल्ली में कांग्रेस से ज्यादा मजबूत है, इसलिए उनकी पार्टी ने ‘आप’ के साथ खड़े होने का फैसला किया है। हालांकि, सपा सुप्रीमो ने यह भी स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। अखिलेश यादव ने कहा, “इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को भी बीजेपी के खिलाफ लड़ने वाली क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करना चाहिए। दिल्ली में ‘आप’ और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। ‘आप’ मजबूत है और हमने उनके साथ खड़े होने का फैसला किया है। सवाल दिल्ली का है और हमारा लक्ष्य है कि भाजपा हार जाए। कांग्रेस और ‘आप’ का भी यही लक्ष्य है।”  उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन बरकरार है। मुझे याद है कि जब इंडिया गठबंधन बना था, तब यह निर्णय लिया गया था कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होगी, गठबंधन उसे समर्थन देगा।”
उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन बरकरार है। मुझे याद है कि जब इंडिया गठबंधन बना था, तब यह निर्णय लिया गया था कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होगी, गठबंधन उसे समर्थन देगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *