जल विद्युत परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत कर सकती है : डॉ. हरक सिंह
ऋ षिकेश।
वन एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा है कि जल विद्युत परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत कर सकती है। जल्द ही गरीबों को 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। बुधवार को लालतप्पड़ में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण जितना जरूरी है, उतना ही उनका संरक्षण भी जरूरी है। आपदा के दौरान हुई ऑक्सीजन की कमी ने पौधों की महत्ता को अच्छे से समझा दिया है। उत्तराखंड गंगा जमुना सभ्यता की भूमि है। कहा की उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य कर सकती हैं। जल्द ही कैबिनेट में गरीब लोगों के लिए 100 यूनिट फ्री बिजली का प्रावधान किया जाएगा। इससे गरीब लोगों को मुफ्त बिजली मिल सकेगी। इस दौरान उन्होंने हाल ही में भानियावाला में गुलदार के हमले में घायल हुए सभासद ईश्वर रौथान को सम्मानित किया।
