Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

तीन घरों का चोरों ने ताले तोड़े

नई टिहरी

भिलंगना ब्लाक के सिल्यारा गांव में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ हाथ साफ किया है। तीनों परिवार के लोग घर पर नहीं थे। जिसका लाभ चोरों ने उठाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना का पता तब चला जब दिन में घर के मालिक घर पर पहुंचे तो ताले टूटे हुये मिले। जिसके बाद अन्य दो घरों के ताले भी टूटे मिले। जहां पर कपड़े व अन्य सामान बिखरा मिला। हालांकि अभी तक चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं हो पाई है। पीड़ित डबली देवी, सुलोचना देवी व प्रीतम सिंह आदि घर पर नहीं पहुंचे हैं। उनके आने के बाद ही चोरी किए गए सामान का पता लग पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *