Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

1करोड़ 4लाख से बनेगी हरतपा तितोली की सडक़

नैनीताल।

बेतालघाट ब्लॉक के हरतपा, हली, तितोली गांव जल्द मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब सडक़ की सौगात मिल गई है। तितोली गांव को हरतपा से जोडऩे के लिए चार किमी मार्ग के निर्माण के लिए राज्य योजना से एक करोड़ चार लाख रुपया स्वीकृत हुआ है। विधायक संजीव आर्या ने बताया कि ग्रामीणों की पुरानी मांग थी। चुनाव के समय लोगों से सडक़ बनाने का वादा भी किया था। तितोली में फल सब्जी उत्पादन बहुतायात मात्रा में होता है। सडक़ बनने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *