Thursday, October 15, 2026
SPORTS

त्रिकोणीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम घोषित

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को आगामी 14 जुलाई से मेजबान जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 प्रारूप में सीरीज खेलनी है। इसके त्रिकोणीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान किया है। रसी वैन डेर डुसेन की कप्तानी वाली 14 सदस्यीय टीम में युवा डेवाल्ड ब्रेविस को भी चुना गया है। आइए इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम पर एक नजर डालते हैं।
ब्रेविस ने अगस्त 2023 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था। उस सीरीज में उन्होंने 2 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए थे। वह अब 2 साल बाद फिर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल सकते हैं। वह हाल ही में विटैलिटी ब्लास्ट टी-20 टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखे थे। इससे पहले आईपीएल 2025 में सीएसके से खेलते हुए उन्होंने 6 पारियों में 37.50 की औसत से 225 रन बनाए थे।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी इस टीम में कोर्बिन बॉश, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रुबिन हरमन और सेनुरन मुथुसामी के रूप में 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों (टी-20 में) को चुना है। सीरीज के लिए ऐसी है दक्षिण अफ्रीकी टीम: रसी वैन डेर डुसेन (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, और एंडिले सिमलेन।
इस त्रिकोणीय सीरीज के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। 14 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 16 जुलाई, 2025: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 18 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 20 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 22 जुलाई, 2025: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 24 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब 26 जुलाई, 2025: टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *