Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सीएम धामी ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रेसकोर्स में मथा टेका

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रेसकोर्स में मथा टेका। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों व विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि  गुरु नानक देव जी ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *