Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

शादी का झांसा नर्सिंग की छात्रा से हरिद्वार में दुष्कर्म

हरिद्वार

शादी का झांसा देकर बीएससी नर्सिंग की छात्रा से उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कालका पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला हरिद्वार पुलिस को भेज दिया। गुरुवार को हरिद्वार पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कालका निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि वह मोहाली के एक नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग कोर्स कर रही है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात दलविंदर शर्मा से हुई थी। करीब एक माह बाद दलविंदर ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। इसे दोनों परिवारों की रजामंदी से स्वीकार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *