Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

दुकान गई नाबालिग लड़की लापता

हरिद्वार

ज्वालापुर के सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 10 नवंबर को मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने गई थी। वह जाते समय अपनी मां से 50 रुपये लेकर गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *