Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

रेड पड़ी तो पुलिस को ही धमकाने लगे नशेड़ी, थाने से चंद कदम दूर चल रही थी शराब-शबाब पार्टी

पटना………

बिहार में यूं तो पूर्ण शराबबंदी है. बावजूद इसके शराब की तस्करी लगातार जारी है. पुलिस और प्रशासन का डर इस कदर खत्म हो गया है कि अब शराब के साथ बार-बालाओं का ठुमका भी लगना शुरू हो गया है. जबकि शराब माफिया पकड़े भी जा रहे हैं. बाबजूद इसके शराब तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रहा है।
दरअसल, पूरा मामला पटना के पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि मैरेज हॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब और शबाब की पार्टी चल रही है. शराब और शबाब के साथ पार्टी करने की सूचना पर नशे में डूबे लोगों पर पुलिस की दबिश ने खलल डाल दी और नशे में धुत बार-बालाओं के साथ डांस करना पांच लोगों को महंगा पड़ गया।
आपको बता दें कि बर्थडे बॉय ने बर्थडे पार्टी में चार चांद लगाने के लिए कोलकाता से नर्तकियों को बुलाने के लिए संचालक से संपर्क साधा था. बीती रात मैरेज हॉल में बर्थडे पार्टी में डांस के लिए नर्तकी भी शामिल हुई. शाम समा ढलने के कगार पर था. शराब और नर्तकियों के साथ डांस में नशा का परवान चढ़ ही रह था कि इसकी सूचना पुलिस को मिल गई और पुलिस ने मैरेज में हॉल में धावा बोल दिया।
शराब के नशे में धूत संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. नशे में लोगो ने पुलिस को देख लेने की धमकियां भी देते रहे, लेकिन शराबबंदी एक्ट के तहत पाटलीपुत्रा थाने में पांचों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि हाल के दिनों में बिहार में शराब माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की दबिश लगातार बढ़ रही है. बिहार के सभी जिलों में छापेमारी कर करोड़ों के शराब को जब्त कर दर्जनों शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भी भेज रही है. लाखों रुपए जब्त भी किए जा रहे हैं. बावजूद इसके बिहार में शराब तस्करीरूकने का नाम नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *