Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन को पकड़ा

पिथौरागढ़

पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार को कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक गोपाल सिंह व शुभम सिंह नशे की हालत में मिला। इधर थानाध्यक्ष डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में चलाए अभियान के दौरान पुलिस को वाहन चालक नितिन चौहान नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *