Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

सड़क हादसे में युवक की मौत

रुड़की

मस्जिद कट पर टैंपो ट्रेवल्स और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर कस्बे भगवानपुर में मस्जिद कट के समीप टैंपो ट्रेवल्स और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें 18 वर्षीय बाइक सवार सिद्धार्थ निवासी नन्हेड़ा अनन्तपुर की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *