Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

दो पक्षों के विवाद में 25 लोगों के खिलाफ दर्ज किया क्रॉस मुकदमा

रुड़की

नगर पंचायत इमलीखेड़ा में आठ मार्च को दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इमलीखेड़ा निवासी मोहित सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मार्च को आजाद पाल के कुछ रिश्तेदार उसकी दुकान पर आए और गूगल पे के बाद नगद पैसे की मांग करने लगे। उसने नगद पैसे देने से मना किया तो गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आजाद पाल समेत 12 से अधिक लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर उसके पिता और भाई मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके पिता और भाई के साथ धक्का-मुक्की की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *