Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

चौकी प्रभारी को किया सम्मानित

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से उत्कृष्ट कार्यों करने पर लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल को सम्मानित किया गया। हरिद्वार में सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने उत्कृष्ट कार्योंको लेकर लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल को मैन ऑफ द मंथ अवार्ड से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने अपने कार्य में सक्रियता, सतर्कता और समर्पण का परिचय दिया है। इस मौके पर अच्छा कार्य करने वाले अन्य पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *