Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

रुड़की

लिब्बरहेड़ी के पास हाईवे पर कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर रात 55 वर्षीय गुलनाज निवासी आजाद नगर, रुड़की अपनी स्कूटी से लिब्बरहेड़ी हाईवे से गुजर रही थी। जैसे ही वह लिब्बरहेड़ी गेट के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुलनाज सड़क पर दूर जा गिरी और उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *