जनपद में परंपरागत रूप से आकर्षक ढंग से मनाया जाएगा 75 वा स्वाधीनता दिवस- डीएम
संतकबीरनगर।
गौरवशाली इतिहास, त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 75वां स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त 2021 परम्परागत रूप से सादगी परन्तु आकर्षक ढंग से जनपद में मनाया जाएगा। उक्त आशय का निर्देश जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 15 अगस्त 2021 की तैयारी बैठक के दौरान व्यक्त किया। उन्होने कहा कि जनपद में यह परम्परा रही है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिन भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसके लिए विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी है। इस हेतु सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 15 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनायेंगे।
जनपद में प्रातः 6 से 8 बजे तक प्रार्थना एवं प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी सरकारी गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 8 बजे फहराया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय, तहसील, विकास खण्ड, एवं ग्राम पंचायत, स्तर पर किया जाएगा, उसमें ज्यादा से ज्यादा लोगो को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज में गुलाब की पंखुडिघ्या बांध कर फहराया जा सकता है। तिरगें झण्डें के अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान के भावपूर्ण गायन की व्यवस्था की गयी है। सांयकाल सूर्यास्त होने पर राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की भी व्यवस्था की जाएगी। स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में सरकारी भवनों, इमारतों एवं स्वतंत्रता संगा्रम से जुड़े एतिहासिक इमारतों को भी प्रकाशमान किया जाएगा।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि ध्वजारोहण के समय सभी विभागाध्यक्ष इस बात का ध्यान देगें कि झंडा कटा फटा न हो, साफ सुथरा हो, किसी भी दशा में झंडा उल्टा न टंगने पाये और न ही समय से पूर्व फहराया जाए। इसका उल्लघन दण्डनीय होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता, समाजिक समरसता, तथा सम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा ध्वजारोहण के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास तथा देश पर शहीद हुए देश भक्तो के जीवन की प्रेरक प्रसंग दोहराये जाएंगे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय एकता का संकल्प भी सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थों के साथ लेगें। प्रातः 08:30 बजे से अन्तर्विभागीय समन्वय बनाते हुए आवश्यकतानुसार वृक्षों को रोपित किया जाएगा।
प्रातः 09:30 से 11 बजे तक अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिसर खलीलाबाद के पर्यवेक्षण में पालिका कर्मियों द्वारा पालिका कार्यालय से विभिन्न वार्डो में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित होने वाले सभी लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करेगें तथा मास्क लगा कर एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम में भाग लेगें। शहीद स्मारक स्थलों पर प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक शहीदों, देश भक्तों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन के प्रेरक प्रसंगों से उपस्थित जनों को अवगत कराया जाएगा, जिससे राष्ट्रीय चेतना विकसित हो।
वर्तमान समय में कोविड-19 के प्रभावों के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों के वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा किन्तु बच्चें मास्क का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसग का पालन अवश्य करें। अपरान्त 1 बजे से कबीर जन सेवा संस्था एवं व्यापार मण्डल से सौजन्य से जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में मरीजों को फल आदि का वितरण कराया जाएगा। इस वर्ष कोरोना महामारी के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि सामुहिक मार्च पास्ट का आयोजन नही किया जाएगा।