Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

तहसील दिवस पर 93 शिकायत दर्ज आयी, एक का मौके पर निस्तारण

रुडक़ी।

तहसील दिवस में अव्यवस्थाओं के बीच 93 शिकायत दर्ज की गई। जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। जगह कम होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाया। हर महीने के पहले मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। रुडक़ी का तहसील दिवस लेखपाल कक्ष में किया गया। पिछले महीने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे तहसील दिवस में समस्या सुनने आए थे। लेखपाल कक्ष छोटा होने के कारण फरियादियों से लेकर अधिकारियों तक को परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार भी लेखपाल कक्ष में तहसील दिवस लगा। जगह कम होने के कारण उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पाया। भीड़ में लोगों को बैठने की जगह भी नहीं मिल पायी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान कुल 93 शिकायत दर्ज की गई। जिसमें से एक का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *