Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYA

ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की छत्रीवाली, कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। वह हाल के दिनों में रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म छत्रीवाली को लेकर लाइम लाइट में रही हैं। इस फिल्म में वह कॉन्डम टेस्टर की अनोखी भूमिका में दिखने वाली थीं। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो रकुल प्रीत की यह फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत अभिनीत फिल्म छत्रीवाली को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हालांकि, इस सोशल कॉमेडी फिल्म का आधिकारिक ऐलान कभी नहीं किया गया था। कहा जा रहा है कि अब निर्माताओं ने पूरी तरह से इस फिल्म को छोडऩे का फैसला किया है। सूत्र ने कहा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हेलमेट की विफलता के बाद मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को स्थगित करने का फैसला किया है।
हेलमेट भी इसी विषय के इर्दगिर्द बनाई गई थी, जिसको लेकर रॉनी फिल्म छत्रीवाली पर काम कर रहे थे। हेलमेट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। निर्देशक सतराम रमानी ने कॉन्डम खरीदने की कहानी को फिल्म की पृष्ठभूमि बताई है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, प्रनूतन बहल और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए हैं। यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही है। फिल्म की असफलता को देखते हुए छत्रीवाली के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाला गया।
रकुल प्रीत से पहले सारा अली खान और अनन्या पांडे को फिल्म में यह भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया था। दोनों कलाकारों ने ही ज्यादा बोल्ड किरदार होने की वजह से फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। बड़ी कॉन्डम निर्माता कंपनियां 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को हायर करती हैं। इन हायर किए गए लोगों को इंटीमेसी के दौरान कॉन्डम की ड्यूरेबिलिटी चेक करनी होती है। ऐसे लोगों को ही कॉन्डम टेस्टर कहा जाता है।
रकुल प्रीत इस समय कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। आने वाले दिनों में उन्हें अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म मेडे में देखा जा सकता है। इसके अलावा वह अजय और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड में भी नजर आ सकती हैं। इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ अटैक में दिखने वाली हैं। वह आयुष्मान खुराना के साथ कॉमेडी फिल्म डॉक्टर जी में डॉक्टर फातिमा की भूमिका में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *