श्रीमदभागवत के 75 संग्रहकर्ताओं का सम्मान
बुरहानपुर।
प्रदेश के बुरहानपुर में सराफा व्यापारियों ने 150 वर्ष पुरानी परंपरा का पालन करते हुए श्रीमद्भागवत के 75 संग्रहकर्ताओं का सम्मान किया। व्यापारियों ने गत दिवस भागवत पूर्णिमा पर वाहन रैली निकाल कर अलग-अलग स्थानों पर अतिप्राचीन श्रीमद्भागवत को संग्रह कर सुरक्षित रखने वालों का सम्मान किया। उन्हें सम्मान स्वरूप राशि दी गई। इस आयोजन को इंटरनेट मीडिया पर भी अपलोड किया जाएगा ताकि प्राचनी ग्रंथों को लेकर अन्य लोग भी जागरूक हो सकें।
