Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पर्यावरण मित्रों का सांकेतिक कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा

चम्पावत

चम्पावत नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों का तीन दिनी सांकेतिक कार्य बहिष्कार बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने पालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 सूत्रीय मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोजन तेज करने की चेतावनी दी।
शाखा अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि संगठन लंबे समय से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। बावजूद इसके उनकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने ठेका व्यवस्था बंद करने, पालिका में दस हजार की आबादी में 28 कर्मी तैनात करने, योग्यतानुसार पदोन्नति करने, मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने, पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम मांगें उठाई। प्रदर्शन करने वालों में अरुण कुमार, दिनेश कुमार, विपिन कुमार, विपिन पंवार, अवनीश कुमार, सनी, महेंद्र, शुभम, धर्मपाल, संजय, सचिन, विजय, राजेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *