अभिषेक कपूर ने किया सुशांत सिंह को याद
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने कई सितारों को झकझोर कर रख दिया था, उन्हीं में से एक हैं फिल्ममेकर अभिषेक कपूर। अभिषेक ने काय पो छे का एक वीडियो शेयर कर सुशांत को याद किया और उनके बारे में इमोशनल पोस्ट भी लिखा। अभिषेक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म काय पो छे के एक सीन की शूटिंग का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के बीच एक फाइट सीन शूट होता दिख रहा है. अभिषेक सीन में सुशांत को समझा रहे हैं और उन्हें बॉडी लैग्वेंज कैसी रखनी है यह भी बता रहे हैं. वीडियो को देख कर लग रहा है कि अमित साध, राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग कर रहे हैं, जिसपर सुशांत काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं।
