Friday, October 16, 2026
Uncategorized

12.60 लाख की लूट के मामले में नवां आरोपी भी गिरफ्तार

रुद्रपुर

कैश कलेक्शन कर्मी से 12.60 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने नौवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते आठ अगस्त को धन संग्रहक विनीत पाठक पर हमला कर हथियारबंद बदमाशों ने 12.60 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। बगवाड़ा चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने बताया कि गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर बगवाड़ा चौकी क्षेत्र से गांव पसियापुर, बिलासपुर यूपी निवासी सिंटू उर्फ सरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *