Friday, October 16, 2026
NATIONAL

दिल्ली से मुंबई जा रही एक्ट्रेस से फ्लाईट में हुई छेड़छाड़

नई दिल्ली ,

दिल्ली से मुंबई जा रही एक अभिनेत्री से फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले में गाजियाबाद के एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद जैसे ही वह अपना बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए उठी तो उसे लगा कि किसी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। अभिनेत्री की शिकायत पर सहार पुलिस स्टेशन में व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री जब दिल्ली से मुंबई जा रही थी तभी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के दौरान एक शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। अभिनेत्री ने इसकी शिकायत तुरंत केबिन क्रू से की। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री ने मौके पर ही अपना गुस्सा प्रकट किया और आरोपी ने माफी भी मांगी।
इसके बाद फ्लाइट क्रू ने शिकायत को सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन भेज दिया, जहां अब मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने क्रू मेंबर को अपने बारे में गलत जानकारी दी थी। उसने बताया कि उसका नाम राजीव है जबकि जांच में पता चला कि उसका असली नाम नितिन है। इस संबंध में अभिनेत्री को आरोपी की तस्वीर दिखाकर भी शिनाख्त की गई। पुलिस ने अब गाजियाबाद के व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *