संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध झुलसा
फतेहपुर।
मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय वृद्ध आग की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव निवासी रामधनी का पुत्र रमेश विश्वकर्मा बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने झुलसे बृद्ध को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
