अल्मोड़ा के ऋतिक का राष्ट्रीय हॉकी में चयन
अल्मोड़ा।
नगर के तल्ला ओड़खोला राजपुरा निवासी ऋतिक राज का 11वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। ऋतिक के चयन पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ऋतिक एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र हैं। राष्ट्रीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होगी। 11 दिसंबर से शुरू होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का पहला मुकाबला पंजाब के साथ होगा। ऋतिक के चयन पर वरिष्ठ खिलाड़ी किशन लाल, कोच राजेंद्र सिंह कनवाल, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव गोपाल खोलिया, लियाकत अली खान, मनोज सनवाल, पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, अजीत कार्की, दीपक शाही, कुंदन कनवाल, राजेंद्र बिष्ट, आशीष वर्मा, सीएल वर्मा, विनीत कुमार, हेम सती, गणेश शाही, दीपक कुमार, अरविंद पांडे, बलवंत दानू, एके सिंकदर पवार, सागर प्रसाद, निर्मल सिंह, पंकज बोरा, सूरज वाणी, शुभम मेहरा, साहिब शेरी, कमलेश कुमार, धर्मवीर आर्या, अनु पवार, हरीश कनवाल, सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद आदि ने खुशी जताई है।
