हताश कांग्रेस को संजीवनी नहीं दे सके राहुल गांधी: कौशिक

हरिद्वार।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में हुई राहुल गांधी की रैली को विफल बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हताश कांग्रेस को संजीवनी नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था और आज रैली में उन्हीं का बड़ा कट आउट लगाया था। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड की जनता और यहां के सैनिकों-पूर्व सैनिकों को निराश किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के लिए कभी कुछ नहीं किया। हमेशा सेना और सैनिकों का अपमान ही किया। कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड के विकास और यहां की जनता की आवश्यकताओं के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की। राज्य के बेहतरी के लिए उनके पास कोई रोड मैप भी नहीं था। साफ है कि कांग्रेस के पास राज्य की बेहतरी के लिए कोई विजन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *