Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

1971 के वीर शहीदों को डीएम व एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

 

गोरखपुर

विजय दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के तत्वाधान में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि डीएम विजय किरन आनंद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा द्वारा दिया गया। जिसमें 1971के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि 03 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर 1971 के बीच भारत-पाक युद्ध लड़ा गया। 16 दिसम्बर 1971 को भारतीय सैनिकों ने अपने आदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना के छक्के छुडाकर विजय प्राप्त की। भारत ने अपने रण कौशल एवं वीर सैनिकों की बहादुरी के बदौलत इस युद्ध को 14 दिनों में समाप्त कर दिया। भारतीय सेना ने आदम्य साहस, उत्तम रण कौशल और उच्च तकनीकी से इस युद्ध को जीत कर 90 हजार पाकिस्तानी सैनिको को बन्दी बना लिया और शिमला समझौते के तहत ही इन युद्धबन्दियों को बाद मे रिहा किया गया ये भारतीय सैनिको की ऐतिहासिक जीत सिद्ध हुई। इस युद्ध में हमारे बहुत से सैनिको ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश के लिए समर्पित किया आज समूचा राष्ट्र इन बहादुर सैनिको को श्रद्धासुंमन अर्पित करता है। उन्होंने कहा कि तब से इस दिन प्रतिवर्ष पूरे देश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डीएम विजय किरन आनंद व एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने शहीद सैनिकों की वीर नारियों को शाल ओढाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए समर्पित सेना के हर जवान और शहीद पर राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को गर्व है। देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक तत्परता के साथ अपना योगदान देते है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जायेगा तथा हम सभी लोगों को आने वाली पीढी को भी देश का महत्व बताते हुए इस बलिदान के लिए बच्चों को सीख देनी होगी। इस अवसर पर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी सहित भूतपूर्व सैनिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *