हरिद्वार बाईपास रोड चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की
देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन ने हरिद्वार बाईपास रोड चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। महासचिव सुशील त्यागी ने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि हरिद्वार बाईपास सड़क का काम नौ साल से अटका हुआ है, यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य है। हाल में ही सड़क के चौड़ीकरण की उम्मीद जगी थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते ठेकेदार ने फर्जी बैंक गारंटी दी है। सड़क नहीं बनने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस सड़क के लिए विभाग, ठेकेदारों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी दोषी है। उन्होंने शीघ्र ही सीएम से सड़क का चौड़ीकरण काम शुरू करवाने की मांग की है।
