Friday, October 16, 2026
UTILITY

ईवीएम मशीन का डेमो दिया  

अल्मोड़ा। निर्वाचन विभाग ने 2022 की तैयारी शुरू के दी है। मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, ईवीएम का डेमो भी शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर विधानसभा स्तर पर इसके लिए टीम गठित की गई हैं। अल्मोड़ा विधानसभा में तीन टीम गठित की गई है। इनमें से एक टीम ने शुक्रवार को नगर के बीच रैमजे इंटर कॉलेज बूथ में ईवीएम का डेमो किया। इसमें पहुंचे लोगों को ईवीएम से वोट डालने व इसके बाद वोट सही गया या नहीं देखने की जानकारी दी। दोपहर 12:30 बजे तक 68 लोगों ने जानकारी ले ली थी। टीम में आईटीआई अल्मोड़ा के अजब सिंह, दिवान राम, सुरक्षा के लिए पुलिस के नन्दन सिंह लटवाल, चंदन रौतेला रहे। जिले के सभी 6 विधानसभाओं में डेमो चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *