राजपुर में 22 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
देहरादून। राजपुर विधानसभा में ‘विकास के 5 साल, नये इरादे-युवा सरकार कार्यक्रम के तहत लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट में 22 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में आए लोगों ने वर्चुअल सीएम पुष्कर सिंह धामी का संबोधन भी सुना। विधायक खजान दास ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 5 वर्षों में ऐतिहासिक काम किए हैं, हर विधानसभा में विकास के कार्य हुए हैं, इसका सीधा फायदा भाजपा को चुनाव में मिलेगा। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, रविंद्र कटारिया, बबीता सहोत्रा, विशाल गुप्ता, विजय थापा, विपिन खंडूरी, राहुल लारा आदि मौजूद रहे।
