ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा
रुडकी
दहेज की मांग को लेकर महिला से मारपीट कर घर से निकालने की सिकायत पर पुलिस ने मामला महिला हेल्पलाइन में भेज दिया था। महिला हेल्पलाइन ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोई समाधान नहीं निकलने पर मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस ने महिला के पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर अफजलपुर निवासी भरत वीर की पुत्री स्वाति का विवाह मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मीरापुर क्षेत्र के मकलमपुरा में हुआ था। 26 फरवरी 2020 को विवाह में भरत वीर की ओर से लाखों रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। लगातार दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग की जा रही थी। विरोध पर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पीडि़ता ने मायके पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई थी। तहरीर को पुलिस ने महिला हेल्पलाइन भेज दिया था। इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट ने बताया कि सुमित कुमार, सौरभ, सचिन, सनी, ईश्वर चंद और शांति देवी निवासी ग्राम मकलमपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
