STATE NEWS

चेक बाउंस की शिकायत की

नैनीताल। कुमाऊं विवि की ओर से संचालित पीजी कैंटीन के संचालक पर उसकी साझेदार महिला ने चेक बाउंस होने की शिकायत की है। जानकारी के अनुसार छतरपुर पंतनगर निवासी लक्ष्मी देवराड़ी ने शिकायती पत्र में कहा है कि नवंबर 2021 में कुविवि की एक प्राइवेट कैंटीन संचालन के लिए उसकी एक युवक से वार्ता हुई। इसके बाद उसने 60 हजार नगद व 43 हजार का सामान खरीदा। लेकिन, किन्हीं कारणों के चलते कैंटीन का संचालन नहीं हो सका। इस पर संबंधित युवक ने दस हजार की धनराशि नगद लौटाई। जबकि शेष धनराशि के चेक दिए। जो बाउंस हो गए। महिला ने संबंधित युवक से इस संबंध में वार्ता की तो उसे धमकियां दी जाने लगी। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *